0-क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर अभियान और क्रेडाई एक्सपो पर दी जानकारी
रायपुर। कन्फेडरशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (क्रेडाई) छत्तीसगढ़ के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से उनके निवास कार्यालय में एक महत्वपूर्ण सौजन्य भेंट की। इस सार्थक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के विकास में रियल एस्टेट सेक्टर के योगदान पर चर्चा करने के साथ-साथ क्रेडाई के बहुआयामी अभियान 'क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर और आगामी मेगा इवेंट 'क्रेडाई एक्सपो की विस्तृत रूपरेखा मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत की।
मुलाकात की शुरुआत में क्रेडाई प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आत्मीय अभिनंदन किया। प्रदेश के समग्र विकास और सुशासन की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए, क्रेडाई की ओर से मुख्यमंत्री जी को 'क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर अभियान का एक विशेष स्मृति-चिह्न ससम्मान भेंट किया गया। मुख्यमंत्री जी ने क्रेडाई द्वारा किए जा रहे सामाजिक और संरचनात्मक कार्यों की सराहना की और अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
क्रेडाई एक्सपो के आयोजन की दी जानकारी
मुलाकात के दौरान चर्चा का एक प्रमुख केंद्र आगामी 'क्रेडाई एक्सपो रहा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि राजधानी रायपुर में 18, 19 और 20 सितंबर को इस भव्य प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
यह एक्सपो प्रदेश के घर खरीदारों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जहां एक ही छत के नीचे शहर के सर्वश्रेष्ठ बिल्डर्स, उत्कृष्ट रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स और प्रमुख वित्तीय संस्थान (बैंक) मौजूद रहेंगे। यह आयोजन न केवल आम नागरिकों के 'अपने घर के सपने को साकार करने में मदद करेगा, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को भी एक नई गति प्रदान करेगा।
क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर: शहर की संस्कृति और समाज को संवारने का एक उत्सव
मुख्यमंत्री जी को 'क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर अभियान से भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया, जिसकी शुरुआत शहर में हो चुकी है। रायपुर शहर की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और यहाँ के सौहार्दपूर्ण समाज को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया 'क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर अभियान शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अभियान का सफल संचालन क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी, चेयरमैन श्री मृणाल गोलछा और सचिव अभिषेक बच्छावत के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
इस अभियान के मूल विचारों पर प्रकाश डालते हुए क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री पंकज लाहोटी ने कहा, 'क्रेडाई का लक्ष्य केवल ईंट-गारे से इमारतें और इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं है, बल्कि उस समाज और शहर को भीतर से संवारना भी है जहाँ हम और हमारा परिवार रहता है। 'क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर वास्तव में हमारे शहर की जीवंतता, यहाँ के लोगों और हमारी अपनी संस्कृति का एक खूबसूरत उत्सव है। '
इपूरे अभियान को धरातल पर उतारने का बीड़ा क्रेडाई की ऊर्जावान 'युवा विंग ने उठाया है। युवा विंग के प्रोग्राम चेयरमैन अशोक मूंदड़ा और प्रतीक केवलानी के नेतृत्व में टीम के सक्रिय सदस्यों— संजय रहेजा, नवनीत अग्रवाल, संजना बघेल, आयुष मोदी, माधवी नथानी, ऋत्विक नथानी, ऋषभ कटारिया, श्रद्धा तापडिय़ा, अभिषेक फतनानी, मुकेश बजाज, दिव्यम तापडिय़ा, शशांक अग्रवाल और जीतू लोहाना ने समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
दिव्यांग बच्चों के जीवन में बिखेरी मुस्कान: इस नेक अभियान की शुभ शुरुआत 'अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल से की गई। क्रेडाई सदस्यों ने इन विशेष बच्चों के साथ आत्मीय पल बिताए, उनकी दुनिया को समझा और उनके चेहरों पर खुशी लाने के लिए उन्हें स्कूल बैग्स वितरित किए।
बेसहारा पशुओं के प्रति करुणा (एनिमल वाटिका): समाज के हर जीव के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी निभाते हुए, क्रेडाई की टीम 'एनिमल वाटिका पहुंची। वहां उन्होंने बेसहारा जानवरों की देखभाल में समय बिताया और संस्था के इस नेक काम को बिना किसी रुकावट के चलते रहने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

