KORBA HEAVY RAIN : उफनते नाले में समाई Scorpio! 3 दोस्तों ने ऐसे बचाई जान

KORBA HEAVY RAIN : उफनते नाले में समाई Scorpio! 3 दोस्तों ने ऐसे बचाई जान

कोरबा. कोरबा में लगातार बारिश के बीच दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह तेज बहाव के बीच नाला पार कर रही एक Scorpio पानी में डूब गई। गाड़ी में सवार तीन दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे बाद गाड़ी को भी बाहर निकाल लिया गया।

बताया जा रहा है कि लोगों के मना करने के बावजूद तीनों नाला पार कर रहे थे। हादसे के बाद नाले के दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी ग

लगातार बारिश से कोरबा के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है। चिमनी भट्टा में करीब 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से ज्यादा घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है।

वहीं, कनकी-सर्वमंगला मार्ग पर SECL कुसमुंडा की डंपिंग का मलबा सड़क पर बह आया। कीचड़ में एक कार और यात्री बस फंस गई। कार लगभग पूरी तरह मिट्टी में दब गई, जबकि बस के पहिए भी फंस गए। राहत की बात है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।