खबर का असर : यात्रा भत्ता सहित अन्य योजनाओं में पैसे की मांग करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं,डीपीओ अजय शर्मा ने किया आदेश जारी,कहा शिकायत आने पर होगा कठोर कार्यवाही
जशपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से यात्रा भत्ता सहित अन्य योजनाओं में राशि की मांग का खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था,उक्त खबर के प्रकाशन के चंद घंटों में ही जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
ज्ञात हो कि अजय शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कलेक्टर, (महिला एवं बाल विकास), जिला-जशपुर (छ०ग०) के द्वारा दिनांक 16/04/26 को आदेश क्रमांक / 127 / मबावि/स्था./2026-27 के तहत महत्वपूर्ण आदेश समस्त परियोजना अधिकारी,समस्त पर्यवेक्षक,समस्त लिपिकीय स्टाफ महिला एवं बाल विकास जिला जशपुर (छ.ग.) के नाम जारी किया है।उक्त आदेश में अंकित है कि विविध सूत्रों से यह सूचना प्राप्त हुई है कि कुछ परियोजनाओं के द्वारा आं.बा. कार्यकता/सहायिका के यात्रा भत्ता देयक पास कराने के एवज में राशि अनैतिक रूप से वसूली की जा रही है जो कि नियम के विरूद्ध है। सभी को निर्देशित किया जाता है,कि इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आपके विरूद्ध सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि आं.बा. कार्यकर्ता/सहायिका के यात्रा भत्ता सह अन्य कार्यों हेतु किसी भी प्रकार की राशि लिया जाना अत्यंत गंभीर एवं दण्डनीय कृत्य है। यदि आज दिनांक से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित के विरूद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी।
अतः सर्व संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है, कि उक्त आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें,अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त आदेश के बाद जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की जमकर सराहना की जा रही है,कलेक्टर रोहित व्यास ने भी गत दिनों 25 फरवरी को हुवे परामर्शदात्री की बैठक में निर्देशित किया था कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं से पैसे की मांग करता है तो उनके विरुद्ध शिकायत आने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
गत दिनों लुड़ेग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुआ था जिसमें यात्राभत्ता सहित अन्य योजनाओं में दबावपूर्वक पैसे की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया।उक्त खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया गया जिसके उपरान्त विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुवे तत्काल महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।अब देखना यह है कि उक्त आदेश के जारी होने के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी क्या अपने कर्मचारियों पर कार्रवाई करते है या सिर्फ आदेश कागजों में जारी कर नाम बटोरने का कार्य कर रहे ये तो आने वाला समय बताएगा,इस वक्त उनके समक्ष छिछली में पैसे की मांग का मामला लंबित है जिस पर वहां की सुपर वाइजर दिव्या बड़ा पर गंभीर आरोप लगा है।उक्त आरोप पर 13 कार्यकर्ताओं ने बकायदा लिखित में गंभीर आरोप लगाया है जिस पर डीपीओ द्वारा जांच और आगे की कार्यवाही किया जाना है।उक्त मामले में कार्यवाही ही जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के कार्यवणाली को दर्शाएगा।

Reporter 

